पारंपरिक परिधान में झंडे लेकर बसों में सवार हुईं दीदियां; प्रखंड प्रशासन ने की यात्रा की व्यवस्था, उत्सव जैसा रहा माहौल
गिद्धौर (चतरा)। झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर राजधानी रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह गिद्धौर प्रखंड से जेएसएलपीएस से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं का जत्था बसों से रांची के लिए रवाना हुआ। सुबह से ही गिद्धौर में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर, हाथों में झंडे और चेहरे पर गर्व के साथ बसों में सवार हुईं। रवाना होने से पहले सभी महिलाओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी देखने को मिली।
28 नवंबर को रांची में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे झारखंड से जेएसएलपीएस से जुड़ी हजारों महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, आजीविका, स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को साझा किया जाएगा।
गिद्धौर से गई महिलाओं ने कहा कि रांची में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है। उन्हें वहां से नई योजनाओं की जानकारी, स्वरोजगार के नए अवसर और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। एक महिला ने कहा, “हम गांव की महिलाएं हैं, लेकिन आज हम अपने समूह की ताकत दिखाने रांची जा रही हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।”
प्रशासन ने की व्यवस्था
महिलाओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए प्रखंड प्रशासन की ओर से बसों की व्यवस्था की गई थी। प्रस्थान के समय प्रखंड के अधिकारी, जेएसएलपीएस कर्मी बीपीएम सुरेन्द्र प्रजापति, एफटीसी अनिल प्रजापति, आईपीआरपी सुनीता देवी, बिहार कलेक्टर से मैनेजर शीला कुमारी, क्लस्टर अध्यक्ष शीला देवी, गायत्री देवी, उषा देवी एवं दर्जनों समूह की महिलाएं मौजूद थीं। सभी को शुभकामनाएं देकर रवाना किया गया।



















Total Users : 1283542
Total views : 3159923