Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

खेत बचाओ भविष्य सजाओ अभियान के तहत 50 किसानों को बांटा गया मसूर बीज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय खाद्य दलहन मिशन योजना के तहत वितरण; बीटीएम ने दी समय पर बुआई और बीजोपचार की सलाह, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सिंगल विंडो में शनिवार को “खेत बचाओ भविष्य सजाओ” के बैनर तले मसूर बीज का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान उपस्थित थे। राष्ट्रीय खाद्य दलहन मिशन योजना के तहत पहरा पंचायत के केंदुआ गांव के 50 किसानों के बीच मसूर बीज दिया गया।

बीज का वितरण बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव ने किया। बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने किसानों को समय पर बुआई, खेत की अच्छी तैयारी, बीजोपचार और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्नत किस्म के बीज से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी इजाफा होगा।

22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चल रहा अभियान

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज और आधुनिक खेती की जानकारी देकर दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। बीज पाकर केंदुआ के किसानों ने कहा कि अब वे मसूर की खेती बड़े पैमाने पर करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एटक को मिला नया राष्ट्रीय नेतृत्व, के. सुब्बारायण अध्यक्ष और अमरजीत कौर महासचिव चुनीं; बिनोद बिहारी पासवान राष्ट्रीय परिषद में

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए गिद्धौर से रवाना हुआ जेएसएलपीएस की सैकड़ों महिलाओं का जत्था

ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, क्विज प्रतियोगिता में टीमों के बीच रहा कड़ा मुकाबला

बनास कांठा अमूल डेयरी ने सैकड़ों किसानों के बीच बांटे ड्रम और केन

सीमा पर अवैध शराब के कारोबार पर उत्पाद विभाग का प्रहार, 12 शराब भट्ठियां ध्वस्त

जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Leave a Comment