Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

एसआईआर के तहत ‘एक और अवसर’ विशेष मतदाता कैंप, बीडीओ ने मतदान केंद्रों पर किया निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चला कैंप, नोटिस के बावजूद सुनवाई में अनुपस्थित रहे पात्र मतदाताओं को मिला एक और मौका; 18 वर्ष पूरे कर चुके नए युवाओं का भी हुआ पंजीकरण

सिमरिया (चतरा)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत बुधवार को सिमरिया प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ विशेष मतदाता कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कैंप का बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसरों की उपस्थिति एवं भरे गए प्रपत्रों की जांच की।

कैंप में एएसडीडी सूची में शामिल ऐसे पात्र मतदाताओं को एक और अवसर दिया गया, जो नोटिस के बावजूद सुनवाई में उपस्थित नहीं हो सके थे। साथ ही एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण भी किया गया।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment