Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्रकार अभिषेक भारती के कार्यालय पर पुलिस कार्रवाई से पत्रकारों में रोष, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सिमरिया एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्य सचिव के नाम भेजे ज्ञापन में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई पर तत्काल रोक की मांग, संगठन बोला- मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं; मीडिया ट्रायल का भी समर्थन नहीं

सिमरिया (चतरा)। पत्रकार अभिषेक भारती के रांची स्थित डिजिटल मीडिया कार्यालय में सिमडेगा एवं रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से देश भर के पत्रकारों में रोष है। इस मामले को लेकर बुधवार को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) की झारखंड इकाई, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों के एक शिष्टमंडल ने सिमरिया एसडीओ प्रदीप कुमार महतो से मुलाकात कर मुख्य सचिव, झारखंड, रांची के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, वरिष्ठ पत्रकार रवि भूषण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विष्णु प्रसाद, शैलेश कुमार, सुबोध कुमार सिंह, दीपक ठाकुर सहित संगठन के सदस्य मौजूद थे।

एसोसिएशन का कहना है कि अभिषेक भारती प्रकरण में जिस प्रकार उनके कार्यालय को निशाना बनाया गया और वहां से सभी सामान जब्त कर लिए गए, वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। ज्ञापन में कहा गया है कि सिमडेगा पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने के बाद आनन-फानन में एक अपराधी की भांति उनके आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी की गई, जो निंदनीय है।

संगठन ने स्पष्ट किया कि वह किसी आरोपी को तब तक दोषी नहीं मानता, जब तक न्यायालय उसे दोषी करार न दे दे। साथ ही संगठन ने कहा कि वह मीडिया ट्रायल का कभी समर्थन नहीं करता, लेकिन मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के अनुसार मीडिया की स्वतंत्रता और मीडिया के कोड ऑफ कंडक्ट का अनुपालन दोनों ही अनिवार्य हैं। मीडियाकर्मियों के विरुद्ध अपराधियों की भांति आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है।

एसोसिएशन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ादायक कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की है।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment