Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जेएसएलपीएस की कृषक सखियों के साथ बैठक, किसान दीदियों के बीच रबी फसल के बीज का वितरण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीएमएमयू कार्यालय में हुई मासिक समीक्षा, गेहूं, मसूर और चना के साथ सरसों का बीज निःशुल्क बांटा गया; मुखिया के नेतृत्व में हुआ वितरण

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के बीएमएमयू कार्यालय में बुधवार को जेएसएलपीएस के अधिकारियों ने कृषक सखियों के साथ बैठक की। बैठक में मासिक समीक्षा की गई और रबी फसल में लगने वाले बीज की मांग कृषक सखियों से ली गई। इसके बाद किसान दीदियों के बीच बीज का वितरण किया गया।

वितरित बीजों में गेहूं, मसूर और चना शामिल थे, जबकि सरसों का बीज निःशुल्क दिया गया। बीज वितरण मुखिया निर्मला देवी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जेएसएलपीएस के अधिकारी अनिल प्रजापति, निशांत कुमार, युगेश्वर दांगी, विजय कुमार रजक एवं दर्जनों कृषक सखी महिलाएं उपस्थित थीं।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment