नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत आठ गांवों की टीमों ने लिया हिस्सा, फाइनल में ईचाक को हराकर सौंस विजेता; मुखिया पुरन राम ने किया उद्घाटन
सिमरिया (चतरा)। 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), चतरा की ओर से बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमांडेंट संजीव कुमार के दिशा-निर्देशन में सिमरिया प्रखंड अंतर्गत डी-समवाय शिला के कार्यक्षेत्र में ग्राम पंचायत ईचाक के झरनाटोली फुटबॉल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हुरनाली पंचायत के मुखिया पुरन राम ने किया।
प्रतियोगिता में बेलवाही, बोंगादाग, ईचाक, अनगड़ा, हाहे, बिरहू, सौंस और टुटकी गांव की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मैच सौंस और ईचाक की टीमों के बीच खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सौंस की टीम विजेता बनी, जबकि ईचाक की टीम उपविजेता रही।
मौके पर चौपे पंचायत के मुखिया संजय कुमार भोक्ता, ईचाक पंचायत के सरपंच भोला सिंह, पिरी पंचायत के मुखिया उमेश राम, विजय पाल, डी-समवाय प्रभारी सहित एसएसबी के जवान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

















Total Users : 1272611
Total views : 3142560