Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत-संगीत और नृत्य पर देर रात तक झूमे ग्रामीण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पूर्व मुखिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बोले- छठ आस्था, प्रकृति के सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक; कलाकारों की प्रस्तुति पर खूब बजीं तालियां

हंटरगंज (चतरा)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर हंटरगंज प्रखंड के अहियापुर ढेबो गांव में मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य की ऐसी महफिल सजी कि देर रात तक ग्रामीण झूमते रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन डाहा पंचायत के पूर्व मुखिया सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद यादव ने की, जबकि मंच संचालन विकास कुमार यादव ने किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य योगेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य अनिल यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के मौके पर चन्द्रदेव यादव ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, पवित्रता, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और गांव की सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। रातभर चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव, कोषाध्यक्ष पप्पू यादव, सचिव राजू यादव सहित गोविंद यादव, आशीष यादव, विकास यादव, मुकेश यादव, गौतम यादव, अरुण यादव, छोटेलाल, दीपक, एसपी, जितेंद्र, धर्मेंद्र, मनीष, पवन और दिलीप समेत अन्य लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment