Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बोलेरो-स्कूटी की भीषण टक्कर, गारूकुरहा के दो युवकों की मौत; 18 घंटे जाम रही इटखोरी-हजारीबाग सड़क

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तैतरीया मोड़ के पास शुक्रवार देर शाम हुआ हादसा; डीएसपी सुनील सिंह की वार्ता और प्रशासन से लिखित आवेदन मिलने के बाद शव हटाने को राजी हुए परिजन

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के तैतरीया मोड़ के समीप शुक्रवार देर शाम बोलेरो और स्कूटी की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गारूकुरहा गांव के संजू यादव (करीब 27 वर्ष), पिता व्यास यादव और मिथुन ठाकुर (करीब 27 वर्ष), पिता सुबोध ठाकुर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक स्कूटी (JH02BX5213) से करमा से अपने घर गारूकुरहा लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो (JH13G1146) से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को प्रशासन के सहयोग से इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर इटखोरी-हजारीबाग मुख्य सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी हुई।

सूचना पर मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे, बीडीओ मनीष कुमार और इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मांगों पर अड़े रहे। शनिवार को करीब 18 घंटे जाम रहने के बाद चतरा डीएसपी सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की। प्रशासन की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद परिजन शव हटाने को राजी हुए। इसके बाद शव हटाए गए और सड़क पर आवागमन बहाल हुआ। एक ही गांव के दो युवकों की असामयिक मौत से गारूकुरहा में मातम पसरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhath Puja 2026: मोहाने घाट पर छठ का पहला अर्घ्य, नमो घाट की तर्ज पर सजे घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

छठ तालाब घाट पर संध्या अर्घ्य के बाद भव्य गंगा आरती, डीसी और पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ

नो-इंट्री का उल्लंघन करने वाले 80 भारी वाहनों के विरुद्ध सीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिठियो छठ घाट पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं आयकर आयुक्त, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोहित उरांव भी रहे मौजूद।

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर स्थानीय फल दुकान भी सज गए

आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा: दीपावली की रात बलि देने के उद्देश्य से मौसी, मौसा और उनके बेटे ने की हत्या, तीन गिरफ्तार

Leave a Comment