मुखिया ने की अगुवाई; व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट की व्यवस्था हुई दुरुस्त
कुंदा (चतरा) | लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चतरा जिले के कुंदा प्रखंड में तैयारियां जोरों पर हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवादा पंचायत के मुखिया भरत यादव की पहल पर ग्रामीणों के सहयोग से कोयता छठ घाट की व्यापक साफ-सफाई की गई।
स्वच्छता को दिया गया विशेष महत्व
छठ महापर्व के दौरान घाटों की स्वच्छता और बेहतर प्रबंधन का विशेष महत्व होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुखिया भरत यादव ने पहल करते हुए घाट की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान श्रद्धालुओं और व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
ग्रामीणों में खुशी की लहर
मुखिया की इस सराहनीय पहल से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई ऐसी पहल से सामाजिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।
ये रहे मौजूद
सफाई अभियान के दौरान अजय कुमार, साहेब गंझू, दिनेश कुमार, रामोतार कुमार, पिंटू कुमार, रंजीत कुमार सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे और सफाई कार्य में अपना योगदान दिया।



















Total Users : 1268134
Total views : 3135784