एलईडी वैन के माध्यम से किस्को और सेन्हा में चलाया गया विधिक जागरूकता अभियान
लोहरदगा: झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा की ओर से किस्को प्रखंड के बेटहट एवं सेन्हा में एलईडी वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा तथा डालसा सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में पीएलवी शाहिद हुसैन एवं इजहार अहमद ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान ग्रामीणों को डायन प्रथा, बाल विवाह, मध्यस्थता, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और जरूरतमंदों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही डालसा की भूमिका एवं कार्यों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई गई। अभियान के तहत पंचायतों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।



















Total Users : 1268134
Total views : 3135784