Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ से पहले गिद्धौर के पांच घाटों का निरीक्षण, सीओ ने दिए सफाई, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोटारडेम, बलबल, द्वारी, तिलैया और गांगपुर घाटों पर रोशनी, रास्ते और सुरक्षा का जायजा; गहरे पानी वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने की अपील

गिद्धौर (चतरा)। छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर गिद्धौर थाना क्षेत्र के लोटारडेम, बलबल, द्वारी, तिलैया और गांगपुर छठ घाटों का निरीक्षण अंचलाधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

निरीक्षण में घाटों पर साफ-सफाई, पानी की गहराई, घाटों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन के रास्ते और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अंचलाधिकारी ने निर्देश दिया कि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी घाटों पर समय से पहले साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा और श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी-कर्मी भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment