रूबी वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रभारी अमरदीप यादव और विधायक कुमार उज्ज्वल दास रहे मौजूद; क्षेत्र में नियमित प्रवास के निर्देश
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचवटी होटल में भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता रूबी वर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, सिमरिया के विधायक कुमार उज्ज्वल दास समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अमरदीप यादव ने सभी पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा के जिलाध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों को नियमित रूप से क्षेत्र में प्रवास करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पदाधिकारियों को हर महीने अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपने को कहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री कपिल पासवान ने किया, जबकि सभा की समाप्ति की घोषणा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह ने की। इस अवसर पर विद्यासागर आर्य, नीरा देवी, चंपा देवी, चिंता देवी, दिव्या भोक्ता, कामेश्वर सिंह भोक्ता, मीडिया प्रभारी काली यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।




















Total Users : 1264095
Total views : 3129891