Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

छठ व्रतियों की सेवा में खत्री ज्वेल्स की पहल, 11 नवंबर को होगा लाल गेहूं का वितरण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छठ व्रतियों की सेवा में खत्री ज्वेल्स की पहल, 11 नवंबर को होगा लाल गेहूं का वितरण

लोहरदगा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस पावन अवसर पर छठ व्रतियों की सेवा, सहयोग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए खत्री ज्वेल्स की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाल गेहूं का वितरण किया जाएगा। आगामी 11 नवंबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे से खत्री ज्वेलरी हाउस, अपर बाजार लोहरदगा में लाल गेहूं का वितरण किया जाएगा।

इस सेवा कार्य के माध्यम से खत्री ज्वेल्स की ओर से छठ व्रतियों के प्रति अपनी आस्था, सम्मान और सहयोग की भावना प्रकट की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि छठ महापर्व शुद्धता, पवित्रता, श्रद्धा और अटूट आस्था का प्रतीक है। इस महापर्व में लाल गेहूं का विशेष महत्व होता है। छठ व्रतियों को पूजा की तैयारियों में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष लाल गेहूं का वितरण किया जाता है।

आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। व्रतियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इसी सेवा भावना को निरंतर आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी लाल गेहूं वितरण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी छठ व्रतियों से निर्धारित तिथि और समय पर खत्री ज्वेलरी हाउस, अपर बाजार पहुंचकर इस सेवा कार्य का लाभ उठाने की अपील की है। आयोजन को लेकर छठ व्रतियों में उत्साह देखा जा रहा है। लाल गेहूं वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा परेशानी होने पर मोबाइल नंबर 9431362737 पर संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री शुभकामना छठ पूजा समिति पतराटोली के तत्वाधान में स्थानीय शंख नदी में तैयारी जोर शोर पर

क्रिकेट का रोमांच: बारीसाखी ने पेकसा को 20 रनों से हराकर जीता पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट का खिताब

छठ से पहले गिद्धौर के पांच घाटों का निरीक्षण, सीओ ने दिए सफाई, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती के निर्देश

चाया छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जेसीबी से हटाई गई गंदगी और झाड़ियां; युवा राजद अध्यक्ष की पहल

वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, सांसद की ओर से खिलाड़ियों को जर्सी; उपप्रमुख ने दिया वॉलीबॉल सेट और नेट

दोनों वन प्रमंडलों के डीएफओ का तबादला, अहमद बेलाल को मिली उत्तरी-दक्षिणी दोनों की जिम्मेदारी

Leave a Comment