Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नो-इंट्री का उल्लंघन करने वाले 80 भारी वाहनों के विरुद्ध सीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नो-इंट्री का उल्लंघन करने वाले 80 भारी वाहनों के विरुद्ध सीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप


टंडवा (चतरा)। छठ महापर्व को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का ट्रांसपोर्टरों द्वारा जानबूझकर उल्लंघन किए जाने के मामले में शनिवार को प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 80 भारी वाहनों के विरुद्ध प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है।

विदित हो कि अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा ज्ञापांक 1195 के माध्यम से 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से 16 नवंबर को सुबह 7 बजे तक नो-इंट्री लागू की गई थी। उक्त प्रशासनिक निर्देशों को ताक पर रखते हुए कोयला एवं फ्लाई ऐश की ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों द्वारा विभिन्न ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों का परिचालन कराया गया, जिससे आमजनों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

मामले की भनक लगते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विपिन कुमार एवं अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय को स्थिति नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल, ‘सिंघम’ के नाम से चर्चित सीओ गौरव कुमार राय द्वारा ज्ञापांक 976, दिनांक 14/11/2026 के माध्यम से बड़ी संख्या में व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध की गई प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा से संबंधित ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhath Puja 2026: मोहाने घाट पर छठ का पहला अर्घ्य, नमो घाट की तर्ज पर सजे घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

छठ तालाब घाट पर संध्या अर्घ्य के बाद भव्य गंगा आरती, डीसी और पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सिठियो छठ घाट पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं आयकर आयुक्त, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रोहित उरांव भी रहे मौजूद।

लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर स्थानीय फल दुकान भी सज गए

आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा: दीपावली की रात बलि देने के उद्देश्य से मौसी, मौसा और उनके बेटे ने की हत्या, तीन गिरफ्तार

बोलेरो-स्कूटी की भीषण टक्कर, गारूकुरहा के दो युवकों की मौत; 18 घंटे जाम रही इटखोरी-हजारीबाग सड़क

Leave a Comment