सर्वसम्मति से जगदीश दांगी बने उपाध्यक्ष, अजय दांगी को मिली सचिव की जिम्मेदारी; समाज की एकता, संगठन विस्तार और सामाजिक विकास पर हुई चर्चा
पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड में दांगी/कुशवाहा समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी सहमति और सर्वसम्मति से संगठन के विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। इसमें कृष्णा दांगी को पुनः अध्यक्ष, जगदीश दांगी को उपाध्यक्ष तथा अजय दांगी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में समाज के लोगों ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा सामाजिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

















Total Users : 1261511
Total views : 3126073