Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लक्ष्मी पूजा पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, फीता काटकर हुआ शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

समाजसेवी बोले- समाज सेवा ही मेरा धर्म; अगले वर्ष और भव्य आयोजन की घोषणा, सैकड़ों ग्रामीणों की रही उपस्थिति

कान्हाचट्टी (चतरा)। शारदीय नवरात्र के बाद लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत के ग्राम कंदरी और सरैया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सह शिक्षक नरेश कुमार पासवान तथा भावी जिला परिषद उम्मीदवार सिकंदर सिंह खरवार, जयनंदन भारती, उमेश केशरी और राजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। मंच से संबोधित करते हुए नरेश कुमार पासवान ने कहा कि समाज सेवा ही उनका धर्म है। वे हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी उन्होंने गांव के लोगों को सहायता प्रदान की थी। अंत में उन्होंने सभी को लक्ष्मी पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी वे समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने अगले वर्ष और अधिक सहयोग कर रंगारंग कार्यक्रम तथा पूजा आयोजन की घोषणा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर कंदरी समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र यादव, सचिव निकेत सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश साव, वहीं सरैया समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी साव, सचिव बिनोद यादव, कोषाध्यक्ष रामाशीष रोशन, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, तथा समिति सदस्य राजेंद्र यादव (पंचायत समिति), दशरथ यादव, गोविंद यादव, धनेश्वर यादव, महावीर मंडल (शिक्षक), शशि सिंह, गांगो शर्मा, नकुल यादव, उपमुखिया राजकिशोर यादव, अशोक यादव, गोविंद साव, मनीष कुमार साव, सुनील साहू, सत्येंद्र शर्मा, अर्जुन यादव, सुनील यादव, विनोद यादव, नीरज सिंह, विकास कुमार, दिलीप यादव, त्रिभुवन यादव, संतोष साव, राजेश साव, अजय यादव, अनिल यादव, बैजनाथ साव, विजय सिंह, गोपाल साव, भरोसे यादव, रामस्वरूप भारती, लखन पासवान, बसंत कुमार, हरीश यादव, प्रभात कुमार, डेगन यादव, बुधन यादव, वासुदेव यादव, भीम साव, इंद्रदेव साव, त्रिलोकी साव, पप्पू कुमार, सुधीर साव, विकास भारती, अनिल साव, फूलों भुईया, रामसेवक यादव, पवन सिंह तथा तुलबुल पंचायत के मुखिया प्रतिपक्ष प्रदीप कुमार पासवान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित थीं।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment