Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, ग्रामीणों ने बालू-पानी से पाया काबू

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

त्योहारी स्टॉक में रखे पेंट, तारपीन और प्लास्टिक के सामान जलकर राख; थाना प्रभारी ने दिया मुआवजे का भरोसा

चतरा/मयूरहंड। चतरा जिले के मयूरहंड थाना और प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित मां दुर्गा हार्डवेयर दुकान में सोमवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। त्योहार के मद्देनजर दुकान में भारी मात्रा में पेंट, तारपीन तेल, प्लास्टिक की बाल्टियां और गार्डन पाइप समेत अन्य ज्वलनशील सामान का बड़ा स्टॉक रखा गया था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। घर से सटी दुकान के अंदर से अचानक काला धुआं और ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
दुकानदार रामसेवक साव उर्फ सूसून साव ने बताया कि दुकान बंद थी, तभी अचानक यह हादसा हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शुरुआती दौर में पुलिस के मौके पर न पहुंचने के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और खुद मोर्चा संभाल लिया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बालू और पानी की बौछार शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आग को पास के रिहायशी मकानों में फैलने से रोक लिया गया और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।

थाना प्रभारी ने लिया जायजा
घटना की सूचना मिलने के बाद मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात की पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से बात कर सांत्वना दी और नुकसान का पूरा ब्योरा तैयार कर अविलंब लिखित आवेदन देने को कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर अंचल अधिकारी मनीष कुमार को भेजी जाएगी, ताकि सरकारी नियमों और आपदा राहत प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यवसायी को उचित मुआवजा दिलाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment