कक्षा 8 से 10 तक करीब 185 विद्यार्थी नामांकित, पिछले साल 70 में से 18 हुए थे असफल; प्रमुख प्रतिनिधि ने की तत्काल व्यवस्था की मांग
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड की बौधाडीह पंचायत के एकमात्र हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस वर्ष करीब 60 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा देने वाले हैं, लेकिन सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।
विद्यालय में कक्षा 10वीं में 65, 9वीं में 70 और 8वीं में करीब 50 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनकी पढ़ाई के लिए वर्तमान में सिर्फ दो शिक्षक, राजेश कुमार झा और भुवनेश्वर मंडल, कार्यरत हैं। पिछले वर्ष 70 विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी, जिनमें 18 असफल हो गए थे।
प्रमुख प्रतिनिधि जयराम भारती ने उपायुक्त से मैट्रिक परीक्षा नजदीक होने को देखते हुए विद्यालय में तत्काल पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी से परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है और समय रहते समाधान जरूरी है।

















Total Users : 1251727
Total views : 3111566