Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पेंशन के इंतजार में बुजुर्ग महिला की मौत, चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने कराया अंतिम संस्कार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सात महीने से नहीं मिली थी वृद्धावस्था पेंशन, अकेली रहती थीं 65 वर्षीय सोमरी; प्रखंड अधिकारियों ने कहा- केंद्र से नहीं आ रही राशि

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड की करमा पंचायत के बखरडीह गांव में एक मार्मिक मामला सामने आया है। गांव की 65 वर्षीय सोमरी मसोमात की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को आपस में चंदा जुटाना पड़ा। ग्रामीणों ने सहयोग राशि इकट्ठा कर उनका अंतिम संस्कार कराया।

ग्रामीणों के अनुसार सोमरी के पति लक्ष्मण गंझू का निधन करीब 25 वर्ष पहले हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं थी। तब से वह गांव में अकेले रह रही थीं। बुढ़ापे में वृद्धावस्था पेंशन ही उनका सहारा थी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पिछले सात महीने से उन्हें पेंशन नहीं मिली। आर्थिक तंगी के बीच उनकी तबीयत बिगड़ी और ग्रामीणों के अनुसार इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गई।

वार्ड सदस्य गजल यादव और ग्रामीणों ने बताया कि मौत के बाद अंतिम संस्कार की समस्या खड़ी हो गई, तब गांव वालों ने मिलकर चंदा किया। सहयोग करने वालों में मोहित यादव, धनंजय कुमार, कुलदीप मिस्त्री, राजेश साव, नरेश यादव, देवदीप मिस्त्री, विजय दास, रविंद्र दास और केशव भारती समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

मामले में हंटरगंज बीडीओ का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं प्रखंड के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन की राशि पिछले सात महीने से नहीं आ रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की व्यवस्था और जरूरतमंदों को समय पर सरकारी सहायता मिलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने जरूरतमंद बुजुर्गों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की पवित्रता को रौंदा है: मॉक पार्लियामेंट में नेहा बोरा का जोरदार हमला, CEC के खिलाफ महाभियोग की मांग

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में मिली पूजा-पाठ की सामग्री

सुरक्षित बचपन अभियान: बुनियादी और मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार

कोल परियोजना में 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की घोषणा, रैयतों ने जीएम को सौंपा पत्र

तीन साल से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, एक के भरोसे पूरा गांव; लो वोल्टेज से हजारों ग्रामीण परेशान

एकमात्र हाई स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक, मैट्रिक परीक्षा देंगे 60 विद्यार्थी; डीसी से मांगे गए शिक्षक

Leave a Comment