Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

17 नवंबर से टर्फ विकेट पर होगी चतरा जिला क्रिकेट लीग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में फैसला; सिर्फ चतरा जिले के पात्र खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा, दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच और जेएससीए की वेबसाइट पर लाइव स्कोरिंग

गिद्धौर (चतरा)। चतरा जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। चतरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इस वर्ष जिला क्रिकेट लीग का आयोजन 17 नवंबर से गिद्धौर ग्राउंड के टर्फ विकेट पर कराया जाएगा।

इसे लेकर शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सचिव मनोज सहाय सहित अन्य सदस्यों ने लीग के आयोजन और खिलाड़ियों की पात्रता पर चर्चा की।

एसोसिएशन ने बताया कि लीग में सिर्फ चतरा जिले के पात्र खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों के पास डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट, स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र, वोटर आईडी और माता-पिता का पैन कार्ड होना अनिवार्य है। दस्तावेजों की जांच ऑनलाइन होगी और स्कोरिंग भी जेएससीए की वेबसाइट पर लाइव चलेगी। एसोसिएशन का मानना है कि टर्फ विकेट पर लीग होने से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और उनकी प्रतिभा निखरेगी।

बैठक में एसोसिएशन ने राज सिंह पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगाने का बड़ा निर्णय भी लिया। एसोसिएशन के अनुसार सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने राज सिंह के खिलाफ शिकायत की थी और उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। एसोसिएशन ने कहा कि खिलाड़ियों पर दबाव बनाने और अनुशासनहीनता के आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मौके पर खेल प्रेमी प्रेम राणा भी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment