Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लक्ष्मी पूजा की तैयारी शुरू, कमेटी गठित; विमलेश अध्यक्ष, बुद्धदेव सचिव चुने गए

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन; हर वर्ष की तरह इस बार भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी मां लक्ष्मी की पूजा

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के सरजामातु गांव में लक्ष्मी पूजा मनाने को लेकर बुद्धदेव गंझू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में पूजा संपन्न कराने के लिए पूजा कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विमलेश कुमार यादव को अध्यक्ष, राकेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और बुद्धदेव कुमार गंझू को सचिव चुना गया।

सचिव बुद्धदेव कुमार गंझू ने बताया कि गांव में प्रत्येक वर्ष मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी शांतिपूर्ण माहौल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जाएगी। उन्होंने कहा कि तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा है।

बैठक में मनोज कुमार, प्रकाश भारती, रोहित यादव, अवधेश कुमार यादव, मुकेश यादव, चंद्रदेव गंझू, चंदन कुमार, उपेंद्र भुइयां, मिथलेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment