आकर्षक रोशनी और सजावट से सजेगा पूजा परिसर, श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा का रखा जा रहा विशेष ध्यान
मयूरहंड (चतरा)। चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ी-मधनिया गांव में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा समिति की ओर से इस वर्ष पंडाल को आकर्षक और भव्य रूप देने की विशेष तैयारी की जा रही है। पंडाल की सजावट इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
पूजा समिति के सभी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। समिति के सदस्य पंडाल निर्माण, सजावट, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। ग्रामीणों में भी दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पूजा के दौरान पूरे पंडाल परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। गांव में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और सभी लोग इसे यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

















Total Users : 1284682
Total views : 3161388