विभिन्न गांवों में पहुंची जनसुनवाई टीम, योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर किया भौतिक सत्यापन
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोशल ऑडिट सह जनसुनवाई टीम ने पहुंचकर मनरेगा मजदूरों के साथ ग्राम सभा की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। साथ ही योजनाओं में काम करने वाले मजदूरों से कार्य एवं मजदूरी भुगतान से संबंधित जानकारी ली।
टीम के सदस्यों ने मजदूरों से पूछा कि उन्होंने किन-किन मनरेगा योजनाओं में काम किया है, कार्य स्थल पर वास्तव में काम हुआ है या नहीं तथा उन्हें मजदूरी का भुगतान समय पर मिला है या नहीं। इसके अलावा योजनाओं से जुड़ी अन्य जानकारी भी मजदूरों से प्राप्त की गई।
7 सितंबर को पंचायतों में होगी जनसुनवाई
जनसुनवाई टीम के सदस्यों ने बताया कि आगामी 7 सितंबर को सभी पंचायतों में जनसुनवाई कार्यक्रम निर्धारित है। इसके मद्देनजर मनरेगा योजनाओं का स्थल पर भौतिक सत्यापन करने के साथ मजदूरों के साथ ग्राम सभा आयोजित की जा रही है।
मौके पर मुखिया डेगन गंझु, बेबी देवी, निर्मला देवी, जगदीश यादव, सुमिरा कुमारी, रोजगार सेवक निर्मल दांगी, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित थे।


















Total Users : 1284711
Total views : 3161424