पंचायत कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख अनीता यादव व संचालन बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक में उपप्रमुख प्रीतम यादव व विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों ने विकास योजनाओं में गड़बड़ी पर कई सवाल खड़ा किये। प्रमुख व उपप्रमुख ने प्रखंड में 15वें वित से संचालित आदि योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान प्रमुख व उपप्रमुख ने प्रखंड समन्वयक सीताराम पर मनमानी तरीके से योजनाओं का संचालन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई योजनाएं धरातल पर नहीं है। कई योजनाएं पंचायत कार्यकारणी में नही होने के वावजूद नाम जोड़कर कार्य किया गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने प्रमुख व उप प्रमुख को लिखित शिकायत करने की बात कही। बीडीओ ने कहा कि लिखित शिकायत के बाद योजनाओं में जांच कर अनियमित पाया जाता है तो संबंधित कर्मी पर कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।