Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पनठिया में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक ने किक मारकर फाइनल मैच का किया उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मां लक्ष्मी क्लब के आयोजन में बोले विधायक – “खेल से युवाओं में बढ़ता है अनुशासन, भाईचारा और टीम भावना”

कुंदा (चतरा, झारखंड)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के मरगड़ा पंचायत अंतर्गत पनठिया गांव स्थित मां लक्ष्मी क्लब, पनठिया-पोटम दोहर द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के समापन कार्यक्रम में चतरा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने किक मारकर मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बेहतर मंच बताया।

“खेल से बढ़ती है टीम भावना”

विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं को और बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम में कुंदा मुखिया मनोज साहू, सिक्कीदाग मुखिया प्रतिनिधि अखलेश यादव, सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, गंदौरी साव, रविंद्र भारती, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सौंडिक, राजेंद्र यादव, प्रगुण यादव समेत क्लब के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रफ्तार बनी मौत का कारण, बड़े वाहन से भिड़ी बाइक; तीन युवकों की मौके पर मौत

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का झारखंड सरकार के भूवैज्ञानिक अन्वेषण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन

एम्स की चहारदीवारी के बाहर कचरे का ढेर, सीओ-बीडीओ ने दुकानदारों को लगाई फटकार

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने दीप जलाकर किया उद्घाटन

पीएम श्री विद्यालय में हुआ मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों ने सीखा लोकतंत्र और स्थानीय स्वशासन का पाठ

मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निशांत प्रकाश जायसवाल, की पूजा-अर्चना

Leave a Comment