Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

किसानों को यूरिया बुकिंग व खरीफ फसल सर्वेक्षण की दी जानकारी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर में जागरूकता शिविर, कुंदा में बैठक कर समय पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर

गिद्धौर/कुंदा(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंगल विंडो सेंटर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय कृषक किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीटीएम प्रभात कुमार ने किया। इस दौरान किसानों को एफएफएस ऐप के माध्यम से यूरिया खाद की बुकिंग करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

बीटीएम ने बताया कि बिना बुकिंग के किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मियों एवं कृषक मित्रों को गांव-गांव जाकर एफएफएस ऐप के माध्यम से यूरिया बुकिंग को लेकर किसानों के बीच प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध हो सके। मौके पर कृषक मित्र परसादी पासवान, ब्रह्मदेव यादव, श्रवण कुमार दांगी सहित किसान मौजूद थे।

कुंदा में खरीफ फसल सर्वेक्षण को लेकर बैठक

वहीं कुंदा प्रखंड में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने एवं खरीफ फसल के सर्वेक्षण को लेकर बुधवार को एथिक सेंटर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ फसल सर्वेक्षण की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में संबंधित कर्मियों को किसानों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा कृषि कार्य में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर बीओ शिवमंगल, बीटीएम शेखर कुमार, कृषक मित्र प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, संतोष कुमार, अनुज कुमार, बरदेव यादव, संतोष भोक्ता, दुकान संचालक आनंद महतो एवं रुपेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment