पंदनी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, बोधी सिंह बने पैक्स अध्यक्ष

0
318
पंदनी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, बोधी सिंह बने पैक्स अध्यक्ष
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के पंदनी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से शनिवार को संपन्न हो गया। पैक्स कार्यालय अमझर में बने मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से पूरे चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो तीन बजे संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीसीओ सह निर्वाची पदाधिकारी श्याम सुंदर राम ने बताया कि उक्त चुनाव में दो उम्मीदवार बोधी सिंह व मुन्ना सिंह थे। कुल 331 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतगणना में, मुन्ना सिंह को 33 व बोधी सिंह को 295 मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित किए गए। मतदाताओं ने बोधी सिंह के पक्ष में गोलबंद होकर बड़े अंतर से उन्हें पैक्स अध्यक्ष के रूप में चुना और वे निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाची पदाधिकारी श्याम सुंदर राम, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, प्रमुख मिकी देवी व मुखिया अजय कुमार भुईयां ने संयुक्त रूप से श्री सिंह को निर्वाचन सर्टिफिकेट दिया। मौके पर सुरक्षा को लेकर सहायक अवर निरीक्षक शशि ठाकुर के अलावा पुलिस कर्मी मुस्तैद थे।