Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : जय प्रकाश पटेल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस नेताओं ने मंत्री के निधन पर जताया गहरा शोक, कहा—कुशल राजनीतिज्ञ और प्रखर समाजसेवी के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे

हजारीबाग। नगर विकास, आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व झारखंड सरकार के मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल तथा जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

नेता द्वय ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ प्रखर समाजसेवी भी थे। उनका मृदुभाषी, दयालु और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें सभी के बीच लोकप्रिय बनाता था। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पूरे झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। ऐसी क्षति की भरपाई तत्काल संभव नहीं है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment