सावन की तीसरी सोमवारी पर लोहरदगा से निकली 30 किलोमीटर लंबी भव्य काँवर यात्रा
भगवा वस्त्रधारी सैकड़ों शिवभक्त “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ झूमते निकले
भगवान शिव और उनके गणों की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही
लोहरदगा। सावन की तीसरी सोमवारी पर काँवरिया संघ बरवाटोली द्वारा सोमवार को लोहरदगा से गुमला स्थित देवाकी बाबाधाम के लिए 30 किलोमीटर लंबी भव्य काँवर यात्रा निकाली गई। मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवा वस्त्रधारी सैकड़ों शिवभक्त “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते हुए भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु रवाना हुए। इस पावन यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लिया और श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुल्तानगंज से लाया गया गंगाजल की विशेष व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा किया गया था। यात्रा को मुख्य अतिथि गौरव आरपी अग्रवाल, उदघाटन कर्ता डीसी संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीएसपी दिवाकर प्रसाद, समिति संरक्षक सुनील अग्रवाल एवं संघ अध्यक्ष गौरव अग्रवाल उर्फ लड्डू सहित अन्य विशिष्ट जनों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बरवाटोली से ईस्ट गोला रोड, महावीर चौक, गुदरी बाजार, अमला टोली, वीर शिवाजी चौक, हटिया गार्डन, राणा चौक, मिशन चौक समेत शहर के कई प्रमुख स्थानों से होता हुआ देवाकी बाबाधाम की ओर अग्रसर हुआ। यात्रा में उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान शिव और उनके गणों की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और जलपान के माध्यम से भव्य स्वागत किया। देवाकी बाबाधाम पहुंचकर शिवभक्त जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से अपने मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना किया।



















Total Users : 1126239
Total views : 2947056