न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। देश की आजादी के 77 वे वर्षगांठ मनाए जाने को लेकर पूरा देश पूरे उत्साह के साथ तैयारी में लगा हुआ है। इसे लेकर घर-घर तिरंगा लगाया जा रहा है और लोग तिरंगे के साथ सेल्फी फोटो भी लेते देखे जा रहे हैं। चारों तरफ देशभक्ति का माहौल व्याप्त हो चुका है। 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी निजी संस्थानों पर झंडा तोलन किया जाना है। इसे लेकर हर संस्थान के लोग काफी धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। वही स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में युवाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रखंड के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल युवा मोटरसाइकिल पर सवार थे और हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, भारत माता की जय घोष के साथ काफी उत्साहित और आह्लादित थे। डीजे के धुन पर हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए, देशभक्ति धुन पर काफी युवा उत्साहित नजर आ रहे थे। वही दुकानों में तिरंगा झंडा,तिरंगा स्टीकर, तिरंगा रबर उपलब्ध है। जिसे लोग खरीद रहे हैं अपने गाड़ियों में लगा रहे हैं।