Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार व ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान

चतरा: शुक्रवार को चतरा जिला परिसदन भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं पर्यवेक्षक के रूप में संजय गुप्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने की, जबकि संचालन सेवा दल के जिलाध्यक्ष राजन पांडे ने किया।

बैठक में कांग्रेस संगठन को प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक में झारखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान को आगामी 40 दिनों तक कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, चौक-चौराहों एवं पुस्तकालयों में व्यापक स्तर पर सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव आभा ओझा, सेवा दल जिलाध्यक्ष राजन पांडे, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौतम पासवान, सचिन पासवान, सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष अरुण यादव, यूथ कांग्रेस महासचिव अजीमुद्दीन ख्वाजा, विशम्बर कुमार, प्रशांत कुमार, सुनील पांडे, बिरांची प्रसाद, राजकुमार पांडे, कन्हैया कुमार, आनंद यादव, लक्ष्मी साव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment