कटकमसांडी के युवा पत्रकार के असमय निधन पर पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदना

0
343

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा): कटकमसांडी प्रखंड के युवा पत्रकार विकास पांडेय की असामयिक निधन पर पत्थलगडा प्रखंड के पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। शुक्रवार को पत्थलगडा प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लेम्बोईया पहाड़ी पर पत्रकार संघ के तत्वाधान में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित पत्रकारों व अन्य लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र तिवारी, चेतन पाण्डेय ने कहा कि दिवंगत साथी विकास की कमी हम सभी को खलेगी। मौके पर श्रीकांत राणा, दीपक राज, सुजेक सिन्हा, प्रमोद राणा आदि उपस्थित थे।