Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मतदाता सूची से नाम कटने की अफवाहों पर बीडीओ ने लगाया विराम

On: June 23, 2026 11:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सिमरिया (चतरा)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर 22 एवं 23 जून को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 103 बीएलओ, 10 सुपरवाइजर तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन एवं मार्गदर्शन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने सोशल मीडिया और कुछ पारंपरिक माध्यमों में प्रसारित हो रही उन भ्रामक सूचनाओं का खंडन किया, जिनमें मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित होने से बचाना तथा अपात्र व्यक्तियों के नामों को सूची से बाहर रखना है।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रथम चरण 30 जून 2026 से प्रारंभ होगा। पहले दिन सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मुखिया, वार्ड सदस्य, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बीएलए एवं मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही गणना प्रपत्रों के वितरण और भरने का कार्य शुरू होगा, जो 29 जुलाई तक चलेगा।

बीडीओ ने बताया कि इस अवधि में मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके बाद 29 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा-आपत्ति और विसंगतियों से संबंधित मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी तथा सभी मामलों का निष्पादन 3 दिसंबर 2026 तक कर लिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

महुआ डोरी चुनने निकली थी पूनम कुमारी, रिश्तेदारों और आस-पास काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध ढंग से संपन्न होगी, जिसमें मतदाता अभिलेखों का सत्यापन, गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण, मतदाता सूची का अद्यतनकरण तथा दावा-आपत्तियों का निस्तारण शामिल है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सिमरिया प्रखंड में वर्तमान में कुल 82,594 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से की जा चुकी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन पर्यवेक्षक, बीएलओ, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी संग डीसी ने परखीं तैयारियां, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर; जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट…

तंबाकू नियंत्रण कानून पर बड़ी कार्रवाई

पूर्व मुखिया ने मांगी पुलिस सुरक्षा, घर निर्माण रोकने और जान से मारने की धमकी का आरोप

24 घंटे के भीतर लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी जुलूस की निगरानी

अधिकारियों की गैरमौजूदगी से पंचायत समिति की बैठक स्थगित

अंधविश्वास ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल नहीं ले गए परिजन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

4 महीने का बनता था ₹62,000, मिले सिर्फ ₹30 हजार; मौखिक रूप से चाभी छीनकर किया गया था कार्यमुक्त

गुमला जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाया गया पूर्व सांसद सुदर्शन भगत भी उपस्थित रहे*

अग्निकांड से कांपा देश: गेमिंग जोन और पेट शॉप वाली इमारत में भीषण आग; 15 छात्रों की मौत, कई घायल

Leave a Comment