Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

महुआ डोरी चुनने निकली थी पूनम कुमारी, रिश्तेदारों और आस-पास काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं

On: June 23, 2026 12:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो दिनों से महिला लापता: पति ने थाने में दिया आवेदन; सुराग मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करने की अपील

न्यूज स्केल लाइव

चतरा (गिद्धौर)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पिंडारकोण निवासी पूनम कुमारी (30 वर्ष, पति- रंजीत कुमार राणा) बीते दो दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर पीड़ित पति रंजीत कुमार राणा ने सोमवार को गिद्धौर थाने में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से पत्नी की सुरक्षित तलाश करने की गुहार लगाई है।

रविवार भोर में घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी

थाने में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, यह पूरी घटना रविवार (21 जून) तड़के की है। पीड़ित पति ने बताया कि प्रत्येक दिन की सामान्य दिनचर्या की तरह उनकी पत्नी पूनम कुमारी बीते रविवार की अहले सुबह (भोर में) घर से पास के इलाके में महुआ का डोरी (महुआ का फल) चुनने के लिए निकली थी।

जब वह रविवार देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ी। सोमवार दिन तक भी जब पूनम का कोई पता नहीं चला, तो पति और अन्य परिजनों ने अपने सभी सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों के घर तथा आस-पास के संभावित ग्रामीण इलाकों में काफी खोजबीन की। परंतु, हर जगह से निराशा ही हाथ लगी और महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों ने जनता से की मदद की भावुक अपील, जारी किया मोबाइल नंबर

पूनम कुमारी के अचानक इस तरह लापता हो जाने से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन गहरे मानसिक तनाव में हैं। पीड़ित पति और परिजनों ने आम जनता तथा सोशल मीडिया यूजर्स से इस संबंध में मदद की भावुक अपील की है।

परिजनों ने कहा है कि यदि किन्हीं भी व्यक्ति को इस हुलिए या नाम की महिला के संबंध में कोई भी जानकारी अथवा सुराग मिलता है, तो वे मानवीय आधार पर तत्काल उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर 9931045633 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, सीधे गिद्धौर थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी जा सकती है।

इधर, आवेदन प्राप्त होने के बाद गिद्धौर थाना पुलिस मामले को दर्ज कर अपने स्तर से छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आस-पास के थानों और पुलिस कंट्रोल रूम को भी लापता महिला का विवरण भेजकर सघन तकनीकी व व्यावहारिक खोजबीन शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी संग डीसी ने परखीं तैयारियां, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर; जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट…

तंबाकू नियंत्रण कानून पर बड़ी कार्रवाई

पूर्व मुखिया ने मांगी पुलिस सुरक्षा, घर निर्माण रोकने और जान से मारने की धमकी का आरोप

मतदाता सूची से नाम कटने की अफवाहों पर बीडीओ ने लगाया विराम

24 घंटे के भीतर लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी जुलूस की निगरानी

अधिकारियों की गैरमौजूदगी से पंचायत समिति की बैठक स्थगित

अंधविश्वास ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल नहीं ले गए परिजन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

4 महीने का बनता था ₹62,000, मिले सिर्फ ₹30 हजार; मौखिक रूप से चाभी छीनकर किया गया था कार्यमुक्त

गुमला जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाया गया पूर्व सांसद सुदर्शन भगत भी उपस्थित रहे*

Leave a Comment