Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

फाइलेरिया के खिलाफ रात का विशेष अभियान शुरू…

On: June 23, 2026 12:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, रक्त जांच से होगी खतरनाक परजीवी की पहचान

सिमरिया (चतरा): फाइलेरिया जैसी गंभीर एवं विकलांगता पैदा करने वाली बीमारी के उन्मूलन को लेकर सिमरिया प्रखंड में विशेष रात्रिकालीन रक्त पट संग्रह अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि ग्राम डाड़ी में 23 जून से 25 जून तथा ग्राम केंदुआ में 1 जुलाई से 3 जुलाई तक फाइलेरिया परजीवी सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम रात्रि में घर-घर जाकर लोगों के रक्त के नमूने एकत्र करेगी। इस कार्य में जेएसएलपीएस कर्मियों एवं पंचायत सहायकों को भी सहयोगी दल के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया का परजीवी रात के समय अधिक सक्रिय रहता है। इसी कारण प्रतिदिन रात 10 बजे से 12 बजे तक रक्त नमूना संग्रह किया जाएगा। जांच के माध्यम से संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर समय पर उपचार एवं नियंत्रण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने दोनों पंचायतों के मुखियाओं से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। साथ ही सिमरिया थाना प्रभारी को सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इससे शरीर पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए सभी लोग बिना किसी भय या संकोच के अभियान में सहयोग करें, ताकि फाइलेरिया मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी संग डीसी ने परखीं तैयारियां, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर; जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट…

तंबाकू नियंत्रण कानून पर बड़ी कार्रवाई

पूर्व मुखिया ने मांगी पुलिस सुरक्षा, घर निर्माण रोकने और जान से मारने की धमकी का आरोप

मतदाता सूची से नाम कटने की अफवाहों पर बीडीओ ने लगाया विराम

24 घंटे के भीतर लापता महिला को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी जुलूस की निगरानी

अधिकारियों की गैरमौजूदगी से पंचायत समिति की बैठक स्थगित

अंधविश्वास ने ली 13 वर्षीय मासूम की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल नहीं ले गए परिजन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

4 महीने का बनता था ₹62,000, मिले सिर्फ ₹30 हजार; मौखिक रूप से चाभी छीनकर किया गया था कार्यमुक्त

गुमला जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाया गया पूर्व सांसद सुदर्शन भगत भी उपस्थित रहे*

Leave a Comment