भंडरा । प्रखंड के भंडरा पंचायत व मसमनो पंचायत में झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को समय पर प्रशासनिक सेवाएं और विभिन्न सरकारी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपने आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित आवेदन जमा किए। इस दौरान आय, जाति, आवासीय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने और पुरानी त्रुटियों को सुधारने का कार्य तेजी से किया गया। मसमानो पंचायत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सेवा की गारंटी अधिनियम के तहत हर नागरिक को तय समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र पाने का अधिकार है। बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें और सीधे शिविर या प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से अपने आवेदन दर्ज कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों की गहन जांच कर बिना किसी देरी के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में कोई परेशानी न हो।
भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

On: June 17, 2026 9:34 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now





















Total Users : 1025473
Total views : 2807220