Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

On: June 17, 2026 9:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । भंडरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। खेत में सिंचाई के लिए बिजली तार जोड़ रहे 30 वर्षीय किसान अर्पण मिंज की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

 

इस साल होनी थी शादी, परिवार का इकलौता सहारा था अर्पण

 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अर्पण मिंज, पिता स्व. इस्राइल मिंज घर का इकलौता कमाने वाला था। पिता की मौत 15 साल पहले ही हो चुकी है। घर में बूढ़ी मां, तीन छोटे भाई और एक छोटी बहन हैं, जिनका पूरा भरण-पोषण अर्पण ही खेती-किसानी कर करता था। इसी साल उसकी शादी भी तय थी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अर्पण की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्पण बुधवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर के बाहर खेतों में सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अर्पण को आनन-फानन में भंडरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा और सहायता देने की मांग की है। सूचना पर भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लोहरदगा भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

स्कूल से निकली रैली, पुलिस लाइन के जवानों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

Leave a Comment