Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए खोए हुए 3 कीमती स्मार्टफोन; एसडीपीओ ने स्वामियों को लौटाए मोबाइल

On: May 19, 2026 11:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी के निर्देश पर सिमरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता; कागजातों के सत्यापन के बाद सौंपे गए सैमसंग, रियलमी और ओप्पो के फोन, उपभोक्ताओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सिमरिया (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव

चतरा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कड़े निर्देश पर गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिमरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिमरिया थाना पुलिस ने तकनीकी सेल (Technical Cell) और भारत सरकार के CEIR PORTAL (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) की मदद से वैज्ञानिक अनुसंधान कर विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए 03 कीमती 5G स्मार्टफोन को सकुशल बरामद कर लिया है।

बरामदगी के बाद सोमवार को सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रस्तुत किए गए वैध कागजातों और आईएमईआई (IMEI) नंबर का बारीकी से सत्यापन किया। इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर तीनों कीमती मोबाइल उनके असली मालिकों को ससम्मान सौंप दिए गए।

इन उपभोक्ताओं को वापस मिले उनके कीमती स्मार्टफोन:

थाना परिसर में मुकम्मल जांच के बाद निम्नलिखित उपभोक्ताओं को उनके खोए हुए मोबाइल वापस देकर बड़ी राहत पहुंचाई गई:

  1. रोहित कुमार (पिता- रामेश्वर बैठा, निवासी- ग्राम नवादा, सिमरिया) — Samsung A35 5G

  2. रॉकी कुमार (पिता- वीरेंद्र पासवान, निवासी- ग्राम डाड़ी, सिमरिया) — Realme 13 Pro

  3. अनिल कुमार यादव (पिता- मोहन प्रसाद यादव, निवासी- ग्राम बानासाड़ी, सिमरिया) — Oppo A79

पुलिस के प्रति बढ़ा जनता का भरोसा; एसडीपीओ ने की खास अपील

अपना खोया हुआ और दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ चुके कीमती स्मार्टफोन वापस पाकर तीनों उपभोक्ताओं के चेहरे खुशी से पूरी तरह खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने सिमरिया पुलिस की त्वरित कार्यशैली, ईमानदारी और तकनीकी मुस्तैदी की मुक्त कंठ से सराहना की।

इस सफल रिकवरी कार्रवाई से जहाँ एक ओर आम जनता के बीच पुलिस और खाकी के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के CEIR पोर्टल के प्रति भी स्थानीय लोगों में जागरूकता फैली है।

एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने आम जनता से अपील करते हुए कहा: “अगर किसी भी नागरिक का मोबाइल फोन कहीं गिर जाता है या खो जाता है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। उपभोक्ता तुरंत अपने नजदीकी थाने में जाकर सनहा (Station Diary) दर्ज कराएं और भारत सरकार के अधिकारिक CEIR पोर्टल पर इसकी ऑनलाइन रिपोर्ट करें, ताकि पुलिस उसे आसानी से ट्रैक कर सके और उसका कोई गलत इस्तेमाल न हो पाए।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 170 किलो अवैध डोडा लदी जाइलो गाड़ी जब्त

भीषण अग्निकांड; आशियाना जलकर खाक, दाने-दाने को मोहताज हुए मासूम बच्चे

सर्पदंश से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत; कलाकार की मां के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

चतरा: 21 मई से सभी 154 पंचायतों में शुरू होगा विशेष ग्राम सभाओं का महा-अभियान; तैयार होगी DMFT और PMKKKY मद की वार्षिक कार्य योजना

प्रसंग वश: प्रेम से मान जाओ… वरना दूसरा रास्ता तैयार है; यूपी में योगी की खुली चेतावनी से लेकर बंगाल और तमिलनाडु में 2031 की बिसात तक, वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का बड़ा विश्लेषण VDO

टंडवा: आम्रपाली कोल परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनियों NCC और वेरिएंट की मनमानी; बाहरी लोगों को रोजगार देने के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त रवि आनंद को सौंपा ज्ञापन

पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: ₹17 लाख की अवैध अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; दिल्ली-पंजाब तक जुड़े हैं तार

जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़; 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खोज निकाले 7 खोए हुए मोबाइल; SDPO ने स्वामियों को सौंपे स्मार्टफोन

बेटी की मौत के तुरंत बाद कलयुगी पिता ने वापस लिया दहेज का सारा सामान और कैश; पंचायत के फैसले पर उठा अनोखा कदम

प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का एक दिवसीय धरना; आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा और ₹3200 MSP देने की उठी मांग

सांसद ने की दो नए प्रतिनिधियों की घोषणा; मनोज को प्रखंड और लवकुश  को शिक्षा व थाना क्षेत्र की मिली कमान

Leave a Comment