Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुष्कर्म का आरोपी घर छोड़ फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

On: May 5, 2026 11:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस की कार्रवाईः आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती

चतरा। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लमटा पंचायत स्थित आतमपुर गांव में आरोपी रौशन कुमार पिता रविंद्र प्रसाद के घर पर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तहार चिपकाया और उसे सरेंडर करने की अंतिम चेतावनी दी। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि रौशन कुमार पर गांव की ही एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप है। घटना बीते 20 नवंबर की है, जब छात्रा स्कूल जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया और अम्बाटाड़ के जंगल में ले गया। वहां उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे आतमपुर शिव मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना के समय पीड़िता के पिता मुंबई में कार्यरत थे। लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता व उसकी मां तुरंत थाने नहीं जा सके। 25 नवंबर को जब पिता घर लौटे, तब उन्होंने लावालौंग थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। न्यायालय के निर्देशानुसार, एएसआई सुधीर कुमार के नेतृत्व में आरोपी के घर पर इश्तहार तामील किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी। फिलहाल पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Also Read: आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

Also Read: पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

Also Read: बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का शुभारंभ

प्रसव पीड़िता मामले की जांच: स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

एनडीपीएस मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बंगाल चुनाव 2026: करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- मैं हारी नहीं, इसलिए इस्तीफा नहीं दूंगी, BJP और चुनाव आयोग ने रची साजिश!

लोहरदगा: 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता अभियान का आगाज, पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वैन को किया रवाना

भंडरा साप्ताहिक बाजार में गूँजा ‘नालसा’ गीत: एलईडी वैन के जरिए ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बढ़त पर लोहरदगा में जश्न,झारखंड में भी कमल खिलाने का लिया संकल्प* 

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल

विद्या मंदिर में ‘बाल संसद’ गठन हेतु लोकतांत्रिक मतदान संपन्न 

Leave a Comment