Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पलायन की भेंट चढ़ा प्रवासी मजदूर, यूपी में करंट लगने से मौत

On: April 29, 2026 12:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सात माह पहले मजदूरी के लिए गया था युवक, शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

हंटरगंज (चतरा)। प्रखंड के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाडीह गांव का एक प्रवासी मजदूर पलायन की भेंट चढ़ गया। जोलडीहा पंचायत के कसियाडीह निवासी कुलेश्वर भुईयां के 35 वर्षीय पुत्र वकील भुइयां की उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार को उनका शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, वकील भुइयां लगभग सात माह पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश मजदूरी करने गया था। वहां वह बिजनौर जिले के जीतपुरा गांव में एक बड़े किसान के यहां खेती-बाड़ी का काम करता था।

बताया गया कि सोमवार अहले सुबह वह ट्यूबवेल से खेत में पटवन कर रहा था। इसी दौरान वह कटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह आसपास के मजदूरों ने जब उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहां मौजूद अन्य मजदूरों और साथियों ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को कसियाडीह गांव लाया गया।

Also Read: चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

मंगलवार को गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। वकील की मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। अब उनके पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी परिवार पर आ गई है। पिता की असमय मौत से बच्चे गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वकील घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। इधर ग्रामीणों ने राज्य सरकार और श्रम विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि रोजी-रोटी की तलाश में गांवों से महानगरों और दूसरे राज्यों की ओर हो रहे पलायन में मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

किशोरियों को लगाया गया HPV वैक्सीन

आंगनबाड़ी केंद्र भाग-1 का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी

विवाह समारोह से डीजे साउंड मशीन चोरी, संचालकों को 2.40 लाख का नुकसान

अफीम तस्करों का बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब के 2 तस्करों समेत 4 गिरफ्तार, ब्लैक स्विफ्ट कार जब्त!

लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का डंडा: पकड़ी गई अवैध लकड़ी से भरी पिकअप, 70 हजार का माल जब्त!

बड़ा बदलाव: अब नए कलेक्ट्रेट भवन में शिफ्ट होंगे जिले के सभी प्रमुख सरकारी दफ्तर!

सदर अस्पताल में डीसी का औचक छापा: गंदगी देख भड़के, ICU मिला बंद, सुधार के लिए एसडीएम को सौंपी कमान!

आकाशीय बिजली का कहर: गाय लाने गए 13 वर्षीय बच्चे पर गिरा वज्रपात, गाय की मौके पर मौत!

बिना हेलमेट वालों की खैर नहीं चला चेकिंग अभियान, कटा 76 हजार रुपये का चालान!

खबर का बड़ा असर: विभाग को भनक तक नहीं थी, न्यूज़ चली तो लाचार दिव्यांगों के घर पहुंची टीम, अब कागज बनवाना प्रशासन की जिम्मेदारी!

Leave a Comment