Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

On: April 27, 2026 12:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिप सदस्य ने सम्मान पत्र व उपहार देकर बढ़ाया उत्साह

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रखंड के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है।  एसएसकेबी प्लस 2 हाई स्कूल, इटखोरी के छात्र अक्षय कुमार (पिता– प्रेम सागर राम, ग्राम– सोनिया) ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं पीएम श्री उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय, टोनाटांड़ की छात्रा साधना कुमारी (पिता– दिलीप कुमार वर्मा, ग्राम– शहरजाम) ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

इसके अलावा डॉ. अंबेडकर उच्च विद्यालय की छात्रा सुप्रिया कुमारी (पिता– सुशील कुमार वर्मा, ग्राम– शहरजाम) ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। इन तीनों छात्र-छात्राओं को जिप सदस्य सरिता देवी ने सम्मान पत्र एवं उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि आगे भी वे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। मौके पर कोनी पंचायत के मुखिया रंजय भारती, सांसद प्रतिनिधि सुधीर सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि भरत साव, धुना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सम्मान समारोह से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

27 को जिले के विभिन्न पंचायतों में लगेगा पेयजल समस्या निवारण शिविर, 11 मई तक चल रहा है विशेष पखवाड़ा अभियान

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: ममता वाहन और एंबुलेंस न मिलने पर प्रसव पीड़िता को बाइक से ले जाना पड़ा अस्पताल!

रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

अंधविश्वास: करोड़पति कारोबारी ने ढाई साल की गोद ली मासूम को मनहूस मानकर हाईवे पर छोड़ा, पति-पत्नी गिरफ्तार! सोशल मीडिया और केयरटेकर ने खोला राज

साइबर पुलिस बनकर घुसे डकैत: पिस्टल की नोक पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट!

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग संपन्न: 43 होनहार खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शानदार प्रदर्शन पर 7 को मिला ब्लैक बेल्ट

Leave a Comment