इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के धनखेरी पंचायत अंतर्गत ग्राम रोमी में आयोजित श्री श्री 108 शिव परिवार, ग्राम देवी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं नवाह ज्ञान महायज्ञ में गुरुवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यज्ञ मंडप में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए आशीर्वाद लिया। सांसद ने कहा कि यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूरे क्षेत्र में शांति का वातावरण बनता है। उन्होंने लोगों से ऐसे धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान सांसद ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया और कहा कि वे जल्द ही पुनः यहां आकर शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने सांसद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंहा, नरेश सिंह, संजय सिंह, आदित्य प्रजापति, धीरज सिंह, जय सिंह, ज्ञानी साव, प्रकाश साव, मुन्ना सिंह, रंजन प्रजापति समेत कई लोग उपस्थित रहे। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इसे भी पढ़ेंः- भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ, 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा





















Total Users : 897087
Total views : 2632766