Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ, 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

10 से 18 अप्रैल तक चलेगा श्रीराम चरितमानस नवाह परायण ज्ञान यज्ञ

देवघर। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसा पंचायत के कुशमाहा गांव स्थित मां मनसा मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 श्रीराम चरितमानस नवाह परायण ज्ञान यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर करीब 501 महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली। यात्रा कुशमाहा गांव से होते हुए सरसा काली मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां पवित्र जल भरकर यज्ञशाला में विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

आयोजन समिति के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 18 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन श्रीराम चरितमानस नवाह परायण, ज्ञान यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिष्ठित संत एवं कथा वाचक शामिल हो रहे हैं। इनमें चित्रकूट धाम से जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य महाराज, विंध्याचल (मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) से जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज, अंतरराष्ट्रीय मानस कथा वाचिका यशुमति देवी तथा सिंधु सुता सहित अन्य संत शामिल हैं।

कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, समाज कल्याण और जीवन के आदर्श मार्ग के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। राम कथा समिति, कुशमाहा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ज्ञान यज्ञ का लाभ उठाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

महिला सशक्तिकरण को मिला मंच, ग्यारहवां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment