चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के अजा आवासीय विद्यालय में एक छात्रा के गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा जब घर गई तो परिजनों को उसके पेट में असामान्य बदलाव नजर आया। पूछताछ करने पर मामला सामने आया, जिसके बाद आक्रोशित परिजन सीधे विद्यालय पहुंच गए और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि आवासीय विद्यालय में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद छात्रा और उसके माता-पिता को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि संबंधित छात्रा नियमित रूप से विद्यालय नहीं आती थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, हालांकि इस बयान के बाद भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की सूचना एसडीओ और डीईओ को दे दी गई है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच

On: April 9, 2026 11:16 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1033529
Total views : 2817979