Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने पिता की कर दी हत्या

On: April 9, 2026 12:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पैसों के विवाद में कुदाल से हमला, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश

रांची-राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हराटांड़ की है, जहां गोविंद साहू की उनके पुत्र कमल साहू ने कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली गई है।

मृतक के दूसरे पुत्र विमल साहू ने अपने भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके अनुसार घटना 7 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे की है। घर में अचानक शोर सुनकर जब वह बाहर निकले तो उनकी मां चिल्ला रही थीं और कमरे का सामान बिखरा हुआ था। विमल साहू ने बताया कि कमल साहू कमरे का दरवाजा बंद कर पिता के साथ मारपीट कर रहा था। जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो आरोपी कुदाल लेकर उन्हें भी मारने दौड़ा, जिससे वे पीछे हट गए। बाद में बड़े भाई तुलसी साहू को बुलाकर दरवाजा खोला गया, जहां अंदर का दृश्य बेहद भयावह था।

कमरे के अंदर गोविंद साहू खून से लथपथ अचेत पड़े थे और उनके सिर पर गहरे जख्म थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए पहले नारायणी अस्पताल और फिर गुरूनानक अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पैसों का विवाद मुख्य कारण था। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी सुनीता देवी ने अपने पिता को दो लाख रुपये सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। इसी रकम को लेकर कमल साहू अपने माता-पिता से लगातार विवाद कर रहा था, जो अंततः इस खौफनाक घटना में बदल गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मुंहबोले भाई ने 13 साल की बच्ची की हत्या, एंबुलेंस से ले जाकर कराया अंतिम संस्कार — सनसनीखेज खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मजाक’ बना जानलेवा, व्यक्ति की मौत

मानवता शर्मसार: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

नशे में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या

उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त

सदर अस्पताल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

भाजपा चतरा जिला कमेटी का गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा, रामदेव सिंह भोक्ता फिर बने जिलाध्यक्ष, कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कपिल कुमार बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, दी बधाइयां

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण नाराज

महायज्ञ में पहुंचे सांसद, लिया आशीर्वाद, क्षेत्र की शांति व समृद्धि के लिए यज्ञ को बताया महत्वपूर्ण

आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच

वायरल वीडियो के बाद चतरा पुलिस में बड़ी कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी समेत तीन कर्मी निलंबित, एसओपी उल्लंघन का मामला

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

Leave a Comment