Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने पर जोर, सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित

On: April 8, 2026 11:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया जाना है

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को गिद्धौर एवं पत्थलगड़ा के सीएचसी कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीटीएम मारूफ खान एवं डब्ल्यूएचओ से जुड़े प्रशिक्षक आशीष कुमार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया जाना है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। प्रशिक्षकों ने कहा कि यह वैक्सीन प्रखंड के सभी गांवों में हर घर की किशोरियों तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में महिलाओं और लड़कियों को कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। साथ ही लोगों को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी नीलू कुमारी, संगीता देवी, रंगीना खातून, सुचिता देवी, बीरेंद्र दांगी, संतोष दांगी समेत कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप, मृत नवजात लेकर थाने पहुंची किशोरी

स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ, 501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया

‘मजाक’ बना जानलेवा, व्यक्ति की मौत

मानवता शर्मसार: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

नशे में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से की हत्या

उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त

सदर अस्पताल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

भाजपा चतरा जिला कमेटी का गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा, रामदेव सिंह भोक्ता फिर बने जिलाध्यक्ष, कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कपिल कुमार बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, दी बधाइयां

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण नाराज

Leave a Comment