Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

On: March 25, 2026 11:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा, आरोपी चालक गिरफ्तार

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसौनी में पीसीसी पथ पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी मोहम्मद एजाज के छह वर्षीय पुत्र अरहम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ननिहाल परसौनी गांव आया हुआ था। देर शाम सड़क पार करने के दौरान उसी गांव के मनीष साव की बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बाइक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक मनीष साव (पिता बजरंगी साव) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

351 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

आस्था के संग संपन्न हुआ चौती छठ महापर्व

अतिक्रमण की चपेट में विद्यालय, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, मध्य विद्यालय की जमीन सिमटी, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में आक्रोश

नदी किनारे मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम डिफ्यूज

मिड-डे मील और स्वच्छता पर विशेष निरीक्षण अभियान

“100 स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

बाबा मंदिर के दानपात्रों से निकले 32 लाख से अधिक रुपये

योगेंद्र साव के निष्कासन पर गरमाई सियासत, प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शहर में फ्लैग मार्च

बीटपी में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन,गोष्ठी से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय :- अजय तिर्की 

Leave a Comment