Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बाबा मंदिर के दानपात्रों से निकले 32 लाख से अधिक रुपये

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विदेशी मुद्रा भी मिली, कड़ी सुरक्षा में हुई गिनती प्रक्रिया

देवघर, झारखंड। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की देखरेख में बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों को मंगलवार को खोला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस प्रक्रिया में दानपात्रों से कुल 32,14,245 रुपये की राशि प्राप्त हुई। गिनती के दौरान भारतीय मुद्रा के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भी दान स्वरूप मिली। इसमें नेपाली मुद्रा 9,280, अमेरिकी डॉलर 11, पाकिस्तानी मुद्रा 100 और यूरो 20 शामिल हैं।

दानपात्रों को खोलने के बाद निकाली गई राशि को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखा गया, जहां मंदिर प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment