भंडरा । प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय बीटपी में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक मुख्य रूप से शामिल हुए। विद्यालय के प्रबंधन समिति सदस्य भी बैठक में उपस्थित थे।गोष्ठी में प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने अभिभावकों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने निपुण भारत की सफलता, एफएलएन पर चर्चा की और छात्रों की नियमित उपस्थिति हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों को छात्रों को घर में स्वाध्यायन हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। विद्यालय में सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न छात्र उपयोगी सुविधाओं को अभिभावकों को बताया गया। चर्चा के क्रम में बाल अधिकार अधिनियम एवं पोक्सो एक्ट के बारे में भी चर्चा की गई। सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अभिभावकों को छात्रों के भविष्य निर्माण हेतु जागरूक रहने की बात कही गई। 28 मार्च को विद्यालय परिसर में विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। इस वार्षिक उत्सव में अभिभावकों को छात्रों के साथ उपस्थित रहने हेतु चर्चा की गई। शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में छात्रों का वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया। परीक्षा फल वितरण के साथ अभिभावकों से छात्रों द्वारा परीक्षा में प्रदर्शन की भी चर्चा की गई। इस गोष्ठी का उद्देश्य छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने और अभिभावकों को उनके बच्चों की शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। प्रधानाध्यापक अजय तिर्की ने कहा कि इस गोष्ठी से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जिससे छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा। शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का संचालन रामप्रवेश गुप्ता ने किया। मौके पर शिक्षक वरुण कुमार, अमन कुमार साहू, बिना कुमारी, मतीउल्लाह परवेज, सुनीता तिर्की, राजेश कुमार अस्क, पितृस उरांव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
बीटपी में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन,गोष्ठी से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय :- अजय तिर्की

On: March 25, 2026 6:15 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 864686
Total views : 2587146