Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

योगेंद्र साव के निष्कासन पर गरमाई सियासत, प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

On: March 25, 2026 9:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री पर लगाए दबाव बनाने के आरोप, कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

गुमला, झारखंड। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलीप निलेश ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई मुख्यमंत्री के इशारे पर की गई है और जनप्रिय नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद और पूर्व विधायक सह महिला प्रदेश अध्यक्ष निर्मला देवी पर भी अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि योगेंद्र साव केवल एक नेता नहीं, बल्कि जनमुद्दों पर मुखर आवाज उठाने वाले व्यक्ति हैं और समाज में उनकी मजबूत पहचान है। बिना स्पष्टीकरण मांगे निष्कासन की कार्रवाई को उन्होंने असंवैधानिक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व इस मामले का संज्ञान ले। उन्होंने राहुल गांधी से हस्तक्षेप करते हुए कथित तौर पर दलाल प्रवृत्ति के नेताओं पर कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई का असर आने वाले समय में गठबंधन दलों को भुगतना पड़ सकता है, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

351 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

आस्था के संग संपन्न हुआ चौती छठ महापर्व

अतिक्रमण की चपेट में विद्यालय, अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, मध्य विद्यालय की जमीन सिमटी, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार, ग्रामीणों में दहशत

नाबालिग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, इलाके में आक्रोश

नदी किनारे मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम डिफ्यूज

मिड-डे मील और स्वच्छता पर विशेष निरीक्षण अभियान

“100 स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

बाबा मंदिर के दानपात्रों से निकले 32 लाख से अधिक रुपये

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शहर में फ्लैग मार्च

बीटपी में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन,गोष्ठी से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय :- अजय तिर्की 

Leave a Comment